फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बार को मिलेगा नया प्रधान, फरवरी में चुनाव संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में जिला बार के वकीलों को नया प्रधान व उसकी कार्यकारिणी मिलेगी। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से जारी योजना के तहत 28 फरवरी को मतदान हो सकता है। नए साल में बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट फिर से चुनाव लड़ेंगे या अपने साथी व निवर्तमान प्रधान अरविंद श्योराण को मैदान में उतारेंगे, यह तय होना बाकी है।
विज्ञापन


प्रदेश में रोहतक जिला बार एसोसिएशन महत्वपूर्ण बार में से एक है। बार से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई सांसद, विधायक व पूर्व विधायक तक जुड़े रहे हैं। कई वकील जज तक बन चुके हैं। हर साल बार एसोसिएशन का चुनाव होता है, जिसमें प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज को चुना जाता है। मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल 15 दिसंबर को पूरा हो चुका है। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन डॉक्टर बिजेंद्र अहलावत बताते हैं कि अबकी बार काउंसिल पंजाब, हरियाणा में एक साथ बार चुनाव 28 फरवरी को करवाएगी। इसके लिए 10 जनवरी तक पात्र मतदाताओं की सूची मांगी गई है। इसके बाद 24 जनवरी तक काउंसिल बार एसोसिएशन के रिटर्निंग अधिकारी व चुनाव समिति को सूची जारी करेगी। 27 जनवरी को मतदाता सूची बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। बार एसोसिएशन के वकील एक फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 7 फरवरी तक आपत्तियों का निपटारा होगा। इतना ही नहीं, बार एसोसिएशन को सात फरवरी तक अपना खाता ऑडिट करवाना होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने, जांच करने, नाम वापस लेने और उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी होगी। इसके बाद 28 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें