फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बार चुनाव...बार परिसर में पोस्टर-बैनर लगाने पर रोक

Wed, 05 Aug 2026 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
11 सितंबर को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर ओम प्रकाश पूनिया ने सभी प्रत्याशियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। बार एसोसिएशन ने 5 अगस्त को जारी पत्र में कहा गया कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार बार परिसर में किसी भी प्रकार का फ्लेक्स, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग अथवा अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री लगाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी प्रत्याशियों से अनुरोध किया है कि वे बार काउंसिल और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्णतः पालन करें और किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री बार परिसर में स्थापित न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई प्रत्याशी उक्त आदेशों की अवहेलना करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्रचलित नियमों एवं आदेशों के अनुसार आवश्यक अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें