- कोर्ट की छत होगी पक्की, गेट नंबर 2 व 3 पर लगेगा वाटर कूलर
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिला अदालत में बार एसोसिएशन के हॉल के नजदीक चौपाल को तोड़कर तीन दुकान बनाई जाएंगी, ताकि एसोसिएशन की आय बढ़ सके। साथ ही गर्मी की छुट्टियों में बार एसोसिएशन की तरफ से कोर्ट की छत्तों को पक्का किया जाएगा। गेट नंबर दो व तीन पर वाटर कूलर लगाया जाएगा।
बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि बार एसोसिएशन की तरफ से लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शौचालयों के निर्माण का कार्य चल रहा है। पुराने चैंबरों को बारिश व धूप से बचाने के लिए छतों को कवर करवा दिया गया है। इससे पहले जो दो दुकान थी, उनको किराये पर दे दिया गया है।