फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता अभियान में बैंकों की होगी अहम भागीदारी: एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एडीसी एवं स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में स्थापित विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैंक अधिकारियों से कहा कि बैंकों की ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शाखाएं हैं, ऐसे में एक अक्टूबर को मतदान करने व 2 सितंबर तक वोट बनवाने को लेकर चल रहे अभियान में बैंकों से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं व एटीएम बूथ में वोटर जागरूकता हेतु सामग्री लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीसी ने बैंक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी नागरिकों को शामिल होते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी अपने बैंकों में आने वाले लोगों को मतदान करने व 1 जुलाई 2024 तक 18 वर्ष पूरी कर चुके युवाओं को विधानसभा चुनाव में मतदान हेतु वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने करें। एडीसी ने कहा कि बैंक शाखाओं में प्रतिदिन काफी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, ऐसे में बैंकों में मतदाता जागरूकता से जुड़ी सामग्री को प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा भी बैंकों को विशेष तौर पर मतदान व मतदाता जागरूकता में सहयोग करने की निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर डीडीपीओ निशा तंवर, एजीएम आरबीआई कंवल किशन, एलडीएम योगेंद्र वर्मा, एजीएम नाबार्ड मोहित यादव, एआईपीआरओ मनप्रीत सिंह सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

साइबर अपराधों के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करें

एडीसी ने बैंक प्रतिनिधियों से साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी बैंक उपभोक्ताओं के मोबाइल व आधार कार्ड अवश्य अपडेट करें, जिससे साइबर अपराध से बचाव किया जा सकता है व इससे जांच एजेंसियों को भी जांच में आसानी रहती है। उन्होंने बैंक उपभोक्ताओं की केवाईसी को गंभीरता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें