फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस नाके लगाकर वाहनों की जांच

विज्ञापन
-फोटो 64 : शहर में लगाए नाके पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया जा चुका है। 1 अक्तूबर को हरियाणा में मतदान होगा। चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए झज्जर के पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में पैरामिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियां आ चुकी हैं, जिनमें से एक कंपनी बहादुरगढ़, एक कंपनी झज्जर व एक कंपनी को बेरी में नियुक्त किया गया है। इसमें बहादुरगढ़, दिल्ली से लगता होने के कारण बहादुरगढ़ जोन के पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा के निर्देशन में बहादुरगढ़ में 19 नाके लगाए गए हैं। यहां पर पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस द्वारा नाकों पर निगरानी रखते हुए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के चलते शराब की तस्करी नशीले पदार्थों की सप्लाई को लेकर भी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की पूर्ण जांच कर दस्तावेजों को चेक किया जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। कोई भी वस्तु और व्यक्ति पर संदेह होने पर उसकी तलाशी ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें