फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद और पंकज ने शुरुआती झटकों के बाद बंगाल को संभाला

Sat, 31 Oct 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहली में हरियाणा और बंगाल के बीच रणजी मैच के पहले दिन शुरुआती झटकों के बाद बंगाल को प्रमोद और पंकज ने संभाला। स्टंप तक बंगाल की टीम ने आठ विकेट खोकर खोकर 257 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन


चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम को 23 के स्कोर पर नावेद अहमद के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें हर्षल पटेल ने बोल्ड कर दिया। अभी स्कोर में मात्र 11 रन और जुड़े थे कि बंगाल को संयन मंडल के रूप में दूसरा झटका लगा। मंडल को सचिन राणा ने विकेट के पीछे कैच कराया। सुदीप चटर्जी भी 6 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

श्रेवत्स गोस्वामी 35 और मनोज तिवारी 24 ने संभलकर खेलना शुरू किया था कि गोस्वामी को सचिन राणा ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद प्रमोद चंडीला 65 और पंकज शाह 54 ने अर्द्धशतक जड़कर टीम को संभाला और पहले दिन बंगाल की टीम ने आठ विकेट खोकर 257 रन बनाए।
विज्ञापन


 वहीं, हरियाणा की ओर से सचिन राणा ने तीन, यजुवेंद्र चहल ने दो, आशीष हुड्डा ने दो और हर्षल पटेल ने एक विकेट झटका। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को पहले दिन बिना विकेट के संतोष करना पड़ा तो गेंदबाजी करने उतरे वीरेंद्र सहवाग भी खाली हाथ लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें