फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन : एसयूसीआई

Wed, 17 Jun 2026 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा सरकार के सितंबर तक धरना, प्रदर्शन और रैलियों पर रोक लगाने के आदेश की एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने आलोचना की है। पार्टी के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह ने इस निर्णय को अलोकतांत्रिक, जनविरोधी तथा लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत बताया।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल इस आदेश को वापस लेकर जनता के आंदोलन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसके विरोध में आंदोलन चलाएगी। पार्टी ने प्रदेशवासियों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से भी इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें