फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चौधरी छोटूराम धाम के मुख्य द्वार का शिलान्यास 27 को

Wed, 17 Jun 2026 09:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
41-चौधरी छोटूराम धाम जसिया में हुई जाट सेवा संघ कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक । चौधरी छोटूराम धाम, जसिया में बुधवार को जाट सेवा संघ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 27 जून को होने वाले चौधरी छोटूराम धाम के मुख्य द्वार के शिलान्यास एवं अन्नदान दाताओं के अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और आवश्यक प्रस्ताव पारित किए। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि धाम के भव्य मुख्य द्वार का निर्माण जाट सेवा संघ के सीएओ नरेंद्र सिंह हुड्डा के सहयोग से कराया जाएगा। यह मुख्य द्वार धाम की पहचान और गौरव का प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन

बैठक में चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरज्ञान मलिक, सेक्रेटरी विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, पूर्व सेक्रेटरी कृष्ण लाल हुड्डा, कोषाध्यक्ष कैप्टन रामकरण दलाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें