फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए बलराम का चयन

Sun, 28 Apr 2024 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। उपमंडल के गांव चिमनी के मूक बधिर खिलाड़ी बलराम कादियान पुत्र संजीव कादियान का चयन 12 जुलाई से चीन के ताइपेई में होने जा रही 5वीं वर्ल्ड डैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन

बलराम ने 11 से 22 अप्रैल तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में हुई ट्रायल में भाग लिया था। ट्रायल के बाद ही उनका चयन किया गया है। इससे पहले भी बलराम कादियान 2020 में पोलैंड में हुई चौथी विश्व मूक बधिर चैंपियनशिप व 2021 में ब्राजील में हुए डैफ ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करके जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया था। बलराम ने मुख्यमंत्री नायब सैनी व खेल मंत्री संजय सिंह से मूक बधिर खिलाड़ियों को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करने व मूक बधिर खिलाड़ियों के साथ हो रहे भेदभाव को दूर करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें