आईएचटीएम में बुधवार को करिश्मा की पानीपुरी और राजेश खन्ना की रोटी का
स्वाद चखा गया। अवसर था बॉलीवुड थीम पर हुए फूड फेस्टिवल का। धर्म दी लस्सी
तो सन्नी के लच्छे पराठे आर्कषण का केंद्र रहे। इस दौरान लाइट, कैमरा,
एक्शन और इंटरटेनमेंट के लाइव शो की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम
का उद्घाटन शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठाता प्रो. सुनीता मल्होत्रा ने किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विशेष इवेंट एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग
कांसेप्ट का जीवंत उदाहरण है। आईएचटीएम निदेशक प्रो. सत्यवान बरोदा ने कहा
कि बॉलीवुड थीम बेस्ड प्रोग्राम विद्यार्थियों के लिए प्रेक्टिल प्रशिक्षण
का अवसर प्रदान कर रहा है। विभाग में बॉलीवुड़ थीम पर यह पहला फेस्टिवल है।
इसके बाद विद्यार्थियों ने लेटेस्ट गानों से लेकर दशकों पुराने गानों पर
शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
मेरे पिया गए रंगून...दर्शकों के बीच
आर्कषण का केंद्र रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन प्राध्यापिका गुंजन
मलिक, ज्योति तथा शिल्पी ने किया। इस मौके पर प्रोवोस्ट बॉयज प्रो. अमर
वर्मा, प्रोवोस्ट गर्ल्स प्रो. राजेश धनखड़, डीन लॉ प्रो. बदरूद्धीन,
निदेशक आईक्यूएसी प्रो. गुलशन तनेजा, प्रो. एसपी खटकड़, अर्थशास्त्र
विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष नांदल, पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश
कुमार, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, प्रो. राधेश्याम, मदन गोपाल, प्रो.
राजेंद्र शर्मा, प्रो. सोनिया मलिक, डॉ. अश्वनी ढींगड़ा और नरेश राठी मौजूद
रहे।
हर फूड में दिखाई दी बॉलीवुड कलाकारों की झलक
फूड
फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने बॉलीवुड स्टार के नाम पर आइटम का नामकरण
किया था। धर्म दी लस्सी, अपने-पराये स्वीट एंड स्पाइसी जलजीरा, चुनौती
मॉकटेल स्टार्टर ड्रिंक के तौर पर तैयार किए गए थे। गोविंदा की भेलपुरी,
करिश्मा की पानीपूरी और सलमान वड़ापाव आकर्षण का केंद्र रहे। मेन कोर्स में
शानदार पनीर, सिंघम कोफ्ता, गोलमाल वेजिटेबल, प्यार का पंचनामा फ्रूट
रायता, राकस्टार सलाद, कश्मीर की कली पुलाव, गोला-बारूद अचार, पापड़ तथा
चटनी, राजेश खन्ना रोटी, जिम्मी शेरगिल नान, सन्नी देओल लच्छा परांठा तैयार
किए गए थे। इसी तरह मियां-बीवी गुलाब जामुन विद आइसक्रीम फूड फेस्टिवल की
शान रहे।