झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारियों की तरफ से बैलेट पेपरों के रंगों का चयन कर लिया गया है। इसके साथ ही आगामी 11 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर पांच पदों के लिए 1300-1300 बैलेट पेपर छपवाए जा रहे हैं।
बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अधिवक्ता सौरभ निर्विरोध विजयी हो चुके हैं। अब चुनाव अधिकारियों की तरफ से बैलेट पेपरों के रंगों का चयन कर छपवाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान प्रधान पद के लिए सफेद रंग, उप प्रधान पद के लिए पीला रंग, महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित अतिरिक्त उप प्रधान पद के लिए गुलाबी रंग, सचिव पद के लिए आसमानी नीला और सह सचिव पद के लिए हल्का हरा रंग का चयन किया गया है।
वहीं, बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर इस बार प्रधान पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने चुनावी मैदान में है। इसमें अधिवक्ता अजीत सोलंकी, अधिवक्ता अजय डागर व अधिवक्ता मनोज गौड़ बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी के रूप में शामिल हैं। इन तीनों के बीच बार एसोसिएशन झज्जर के प्रधान पद के लिए इस बार चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
इन तीन अधिवक्ताओं के बीच होगा प्रधान पद का चुनाव
वह चार बार प्रधान और एक बार उप प्रधान रह चुके हैं। चुनाव जीतने के बाद नए चैंबर बनाने, ई-लाइब्रेरी बनाने, पार्किंग व्यवस्था करने सहित अन्य कार्य किया जाएगा। बिजली व पानी को लेकर भी उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मीटिंग हॉल में विस्तार किया जाएगा। उनके समय में ही चौधरी रणवीर सिंह मेमोरियल हॉल व पहली मंजिल का कॉरिडोर बनाया गया था।
अधिवक्ता अजीत सोलंकी, प्रधान पद उम्मीदवार
वह लगातार दूसरी बार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वह बार एसोसिएशन झज्जर के सचिव भी रह चुके हैं। चुनाव जीतने पर नए चैंबर बनाने, डिजिटल लाइब्रेरी व पार्किंग समस्या का समाधान किया जाएगा। लेबर कोर्ट को झज्जर लाने का प्रयास किया जाएगा, फिलहाल बहादुरगढ़ में लगती है। दूसरे जिलों से आने वाले अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन झज्जर के अधिवक्ताओं से लेनी पड़े एनओसी, इसको लेकर भी कार्य किया जाएगा।
अधिवक्ता अजय डागर, प्रधान पद उम्मीदवार
वह पहली बार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले उप प्रधान पद के लिए भी चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। चुनाव जीतने के बाद पार्किंग की समस्या को दूर करेंगे और नए अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर बनाए जाएंगे। लाइब्रेरी को हाईटेक तरीके से बनाया जाएगा। महिला अधिवक्ताओं के लिए रेस्ट रूम का विस्तार किया जाएगा।
अधिवक्ता मनोज गौड़, प्रधान पद उम्मीदवार
वर्जन
बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर आगामी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पांच पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर बैलेट पेपरों के रंगों का चयन कर लिया गया है। सभी पदों के लिए 1300-1300 बैलेट पेपर छपवाए जा रहे हैं।
आरके वर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी, बार एसोसिएशन झज्जर
04jjrp10- झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव के लिए रंगों का चयन करते चुनाव अधिकारी। संवाद
04jjrp10- झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव के लिए रंगों का चयन करते चुनाव अधिकारी। संवाद
04jjrp10- झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव के लिए रंगों का चयन करते चुनाव अधिकारी। संवाद