बेरी (वि)। डीएवी पब्लिक स्कूल बेरी में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने कृष्ण लीला, भजन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दीं। नन्हे विद्यार्थियों ने कृष्ण-राधा व गोप-गोपियों की वेशभूषा में मन मोहा।
प्रधानाचार्या मीनू शर्मा ने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर खेल उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। डीएवी क्लस्टर प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बैडमिंटन अंडर-14 बालिका वर्ग की परिधि, खुशी, प्राची तथा एथलेटिक्स में मन्नत और पलक को कांस्य पदक प्रदान किए गए।