फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाना का दोहरा हत्याकांड : यूपी के बागपत के राजेश ने बेचे थे एक लाख में हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। बलियाना के दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने यूपी के बागपत जिले के गांव बोड़ा निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने एक लाख रुपये में बलियाना निवासी मुख्य हत्यारोपी संजय को हथियार बेचे थे। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। शनिवार को वापस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
डीएसपी सांपला राकेश कुमार ने बताया कि 7 नवंबर को पुरानी रंजिश के चलते बलियाना निवासी धर्मबीर व उसके बेटे दीपक की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव निवासी संजय व उसके चार साथियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि 2023 में संजय के भाई जगबीर की हत्या हुई थी। हत्या के आरोप में धर्मबीर का बेटा सचिन जेल में बंद है। भाई की हत्या का बदल लेने के लिए संजय ने यूपी स्थित बागपत जिले के गांव बोड़ा निवासी राजेश से हथियार खरीदे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

केस में पहले ही पुलिस संजय सहित पांचों आरोपियों को काबू कर चुकी है। इनमें दो आरोपियों हिमांशु व सन्नी का वारदात के बाद 7 नवंबर को मुठभेड़ के बाद सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब दोनों आरोपी सोनीपत जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें