फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के निशाने पर बजरंग हत्याकांड के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला फॉलोअप:::
दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड : अनिल व गोगा की करवा चुका है हत्या, अंकित जेल में, भाई सन्नी पर हो चुका है जानलेवा हमला
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। अमेरिका में बैठकर गैंग चला रहा गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ चचेरे भाई रोहित उर्फ बजरंग की हत्या का बदला लेना चाहता है। जमानत के बाद जेल से बाहर आए रिटौली निवासी अनिल की छह माह पहले और अब गांव के भानजे सोनीपत के गांव निजामपुर निवासी दिनेश उर्फ गोगा की हत्या करवा दी। पुलिस गोगा हत्याकांड की साजिश के आरोप में रिटौली गांव के युवक साहिल को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन शूटर अब तक गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस के मुताबिक, मार्च 2023 में रिटौली निवासी रोहित उर्फ बजरंग उस समय गोली मारकर हत्या की गई थी, जब वह बैंक मित्र के पास गया हुआ था। जब बैंक मित्र के पिता राजेंद्र ने रोकने का प्रयास किया तो उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाने में रोहित के परिजनों ने अंकित उर्फ बाबा व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसी साल हिमांशु उर्फ भाऊ फर्जी पत्ते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया। रोहित हत्याकांड में जमानत पर बाहर आए अंकित उर्फ बाबा के चाचा अनिल की जुलाई 2025 में रिटौली गांव के नजदीक रोहतक-बेरी रोड पर आठ से 10 गोलियां मारकर हत्या करवा दी थी। अ
ब जमानत पर चल रहे आरोपी दिनेश उर्फ गोगा की सोमवार को दिल्ली बाईपास पर हत्या करवा दी। भाऊ जेल से बाहर सन्नी रिटौलिया पर भी 19 दिसंबर 2025 को शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग करवा चुका है। रंजिश की सनक को पुलिस भी रोकने में कामयाब नहीं हो रही है।
-
साहिल पीजीआई में भर्ती, शूटर का नहीं लग सका सुराग
मंगलवार रात को अपराध जांच शाखा प्रथम ने रिटौली निवासी साहिल को मुठभेड़ के बाद झज्जर रोड पर शिमली गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया था। शक है कि उसी ने हिमांशु उर्फ भाऊ के कहने पर गोगा हत्याकांड की साजिश रची। साहिल के दाएं पैर में गोली लगी है और वह पुलिस सुरक्षा में पीजीआई में दाखिल है। शूटरों का अब तक सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

वर्जन
शूटरों की तलाश में दबिश दे रहे हैं। साहिल को डाॅक्टरों से हरी झंडी मिलने के बाद अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अहम सुराग मिलने पर शूटर को भी गिरफ्तार कर लेंगे।
- इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान, प्रभारी अपराध जांच शाखा प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें