नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप
- फोटो : file photo
एमडीयू में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप के चौथे दिन एचपी यूनिवर्सिटी शिमला का दबदबा रहा। बृहस्पतिवार को जिमभनेजियम हॉल में चल रही चैंपियनशिप में एचपी यूनिवर्सिटी ने महिला और पुरुष वर्ग में अपने दोनों मैच में जीत हासिल की।
खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि पुरुष वर्ग में पहला मैच पीए यूनिवर्सिटी लुधियाना और जीजीएसआईपीयू नई दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें पीए यूनिवर्सिटी ने प्रतिद्वंद्वी को 2-1 से हराया। केयू कुरुक्षेत्र ने सीएसकेएचपीकेयू पालमपुर को 2-0, एचपी यूनिवर्सिटी शिमला ने पीबीआई यूनिवर्सिटी पटियाला को 2-0 और एचएनबी गढ़वाल श्रीनगर ने डॉ. आरएमएलए यूनिवर्सिटी फैजाबाद को भी 2-0 के अंतर से शिकस्त दी। महिला वर्ग में शारदा यूनिवर्सिटी नोएडा ने जीआरएफ-ईआरए यूनिवर्सिटी देहरादून को 3-1, एमजेपीआर यूनिवर्सिटी बरेली ने एचएनबी गढ़वाल श्रीनगर को 3-1 और एचपीयू शिमला ने जीएनडीयू अमृतसर को 3-0 से मात दी। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली ने एसएचआईएटी एंड टीसी इलाहाबाद को 3-1 से हराया। इस मौके पर कोच डॉ. कपिल शर्मा, कोच नरेश हुड्डा, मनीष सिंह, डॉ. मंजू, महेंद्र सिंह पुनियानी, श्रवण कुमार और रोहित भी मौजूद रहे।