नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
एमडीयू में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीसरे दिन रोमांचक मैच खेले गए। महिलाओें के मुकाबले में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना ने एसयूएसटीटीजी नोएडा को 2-0 के अंतर से हराया। पुरुष के मुकाबलों में शारदा यूनिवर्सिटी नोएडा ने जीजेयू हिसार को 3-1 से करारी शिकस्त दी।
खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि महिला वर्ग में इनके अलावा जीजीएसआईपीयू नई दिल्ली ने एमआरएसडीटी यूनिवर्सिटी बठिंडा को 2-0 से हराया। केयू कुरुक्षेत्र ने यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद को 2-0, पीबीआई यूनिवर्सिटी पटियाला ने सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ को 2-0, एचपी यूनिवर्सिटी शिमला ने पीटीयू जालंधर को 2-0 और एचएनबी गढ़वाल श्रीनगर ने डॉ. बीआरए यूनिवर्सिटी को 2-0 के अंतर से शिकस्त दी। डॉ. आरएमएलए यूनिवर्सिटी फैजाबाद ने एसवीएस यूनिवर्सिटी मेरठ को 2-0 के अंतर से हराया।
दोपहर बाद पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में जीआरए-ईआरए यूनिवर्सिटी देहरादून ने सीडीएलयू सिरसा को 3-0, एमजेपीआरयू बरेली ने जीजीएसआई यूनिवर्सिटी नई दिल्ली को 3-0, एनएनबी गढ़वाल श्रीनगर ने चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब को 5-2, एचपी यूनिवर्सिटी शिमला ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 3-0 और जीएनडीयू अमृतसर ने एलपीयू जलंधर को 3-0 के मात दी।
इनके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली ने जेएमआई नई दिल्ली को 3-1 और एसएचआईएटी एंड एससी इलाहाबाद ने जीबी यूनिवर्सिटी नोएडा को 3-0 के अंतर से हराया। इस मौके पर डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. मंजू, महेंद्र सिंह पुनियानी, कोच नरेश हुड्डा, मनीष सिंह, श्रवण कुमार, रोहित सिंह, सतपाल मलिक, गौरव और देवेंद्र मौजूद रहे।