बादली। हलके की मतगणना के लिए 10 टेबल बनाई गई हैं, जहां 20 राउंड में गिनती पूरी होगी। सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतगणना 8 अक्तूबर सुबह 8 बजे से झज्जर के राजकीय महाविद्यालय में शुरू हो जाएगी।
हलके में कुल 198 बूथों पर मतदान हुआ था। प्रशासन जहां पूरी तरह से सजग है, वहीं उम्मीदवारों की ओर से अपने मतगणना एजेंटस बना दिए गए हैं।
बादली हलके में कुल 8 उम्मीदवारों का पिटारा खुलेगा, जिनमें कांग्रेस के कुलदीप वत्स, भाजपा ओमप्रकाश धनखड़, जजपा के कृष्ण कुमार, आप के हरपाल सिंह, निर्दलीय अजीत गुलिया, अमित कुमार, पूनम, वीरेंद्र सिंह और संदीप हैं। कुलदीप वत्स जहां निवर्तमान विधायक हैं, वहीं भाजपा के ओमप्रकाश धनखड़ हरियाणा सरकार में 2014 से 2019 तक मंत्री रह चुके हैं। धनखड़ के चुनाव पर हरियाणा में नजर टिकी है, क्योंकि भाजपा का प्रमुख चेहरा हैं और प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। फिलहाल राष्ट्रीय सचिव भी हैं।Ƌ