मदर्स डे की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली जागरुका रैली को झंडी दिखाकर रवाना करत?
- फोटो : RohtakCity
व्यायाम करना सभी के लिए जरूरी है। शरीर को फिट रखकर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। यह कहना है अभिनेत्री मंदिरा बेदी का। मौका था एलपीएस बोसार्ड व दिल्ली के एक निजी अस्पताल की ओर से मदर्स डे की पूर्व संध्या पर पृथ्वी को बचाने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली का। रैली को मंदिरा बेदी के साथ समाजसेवी राजेश जैन, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल, डॉ. खुशबू गोयल, डॉ. आशीष नंदवानी, समाजसेवी विजय जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंदिरा बेदी ने कहा कि मातृत्व किसी भी महिला के जीवन का बेहद खूबसूरत क्षण होता है। इस दौरान एक महिला के शरीर में कई बदलाव आते है। ऐसे वक्त में बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि रैली भगवान महावीर लाइब्रेरी के सामने से शुरू होकर छोटूराम चौक, शांतमई चौक, झज्जर रोड मोड़, अप्रोच रोड व महाराजा अग्रसेन चौक होती हुई रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई।
समाजसेवी राजेश जैन ने कहा कि पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के लिए जागरूक होना जरूरी है। आज धरती मां का अस्तित्व खतरे में है। पृथ्वी का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। बतौर मुख्यातिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि धरती मां को बचाने व पर्यावरण संरक्षण से बड़ा कोई उद्देश्य नहीं है। मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। चिकित्सक डॉ. खुशबू गोयल ने महिलाओं को परिवार की रीढ़ बताते हुए कहा कि इनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। इस अवसर पर लीला कला मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने ग्रुप डांस करते हुए धरती बचाने का संदेश दिया। साइक्लिंग ग्रुप ने भी रैली में हिस्सा लिया। मदर्स डे, पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण शुद्ध रखने आदि के संदेश के साथ झांकियां निकालीं। लाइव बैंड के माध्यम से सुरेश ने पर्यावरण संरक्षण पर गीत प्रस्तुत किए। मंच संचालन सतीश भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर रवि गुगनानी, सुशील जैन, अंशुल पठानिया, संपूर्ण सिंह, प्रो. राजकुमार, सुरेश बंसल, नरेश जैन, लोकेश जैन, राजीव जैन, सन्नी निझावन, शीतल सहित सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।