05-कन्या भ्रूण हत्या रैली निकलते ग्रामीण निवासी। स्रोत : पाठक
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सुनारिया खुर्द गांव के रतनपुरी मोहल्ले में जागरूकता रैली निकाली। यह रैली कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति को समाप्त करने के लिए थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कमला वर्मा के निर्देश पर पीएचसी करौंथा ने यह अभियान चलाया।
एसएमओ नीना इंदौरा और मेडिकल ऑफिसर प्रीति मोर ने रैली का नेतृत्व किया। ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों को समान अधिकार देने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। संवाद