रोहतक। व्हाट्सएप पर आपके पास यदि कोई अंजान व्यक्ति अथवा महिला वीडियो कॉल करें तो जरा सावधान हो जाए। चूंकि साइबर अपराधियों का एक गिरोह लोगों को वीडियो कॉल करके अपनी न्यूड फोटो-वीडियो से बात करके अपने झांसे में ले लेते हैं। इसके बाद उनकी फोटो और वीडियो को रिकाॅर्ड करके वापस ही उसी को भेजकर ब्लैकमेल करते हैं। इतना ही नहीं महिलाएं और लड़किया अपने नए-नए प्राेफाइल बनाकर डेटिंग एप और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने ऐसे साइबर अपराधियों से सावधान रहने के लिए गाइडलाइन जारी की है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के तरह-तरह के तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। इनमें साइबर अपराधियों ने लड़कियों के नाम से व्हाट्सएप व फेसबुक पर दोस्ती करके चेट के माध्यम से वीडियो कॉल करके न्यूड विडियो कॉल की रिकाॅर्डिंग कर लेते हैं। इसके बाद पीड़ितों को झांसे में लेकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करते हैं। उन्होंने बताया कि
बताया कि सोशल मीडिया पर न्यूड वीडियो कॉल करके ब्लैकमेल करने के लिए अपराधी एक अलग एप का इस्तेमाल करते हैं। वह खूबसूरत लड़कियों के नाम से वीडियो कॉल करके लोगों की न्यूड फिल्म बनाकर ब्लैकमेल करते हैं। जबकि हकीकत में वह नाटक होता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ऑनलाइन डेटिंग ऐप और वॉट्सअप पर अपने प्रोफाइल पर खूबसूरत फोटो लगाकर ब्लैकमेल करने वाले लड़के होते हैं। साइबर अपराधियों का यह गिरोह लड़कियों की फोटो लगाकर फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से दोस्ती करते हैं। इसलिए उनसे सावधान रहना होगा।
इस तरह करते हैं ब्लैकमेल के लिए रिकार्डिंग
साइबर अपराधी वीडियो कॉलिंग के दौरान मोबाइल फोन पर स्क्रीन रिकॉर्ड ऑन कर लेते हैं। इससे दोनों तरफ की बातचीती की न सिर्फ रिकॉर्डिंग करते हैं। इसी दौरान बैकग्राउंड में पहले से बनाई लड़की के न्यूड होने की वीडियो प्ले कर देते हैं और फिर बाद में इसी वीडियो को फेसबुक फ्रेंडस और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं।
- सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल को हमेशा लॉक रखें तथा अपने फेसबुक प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग करके रखें।
-अंजान नंबर से किसी भी वीडियो कॉल को रिसीव न करें। अगर कॉल रिसीव कर ली तो मोबाइल कैमरा फ्रंट की जगह रियल मोड़ पर करके चेहरा दूर रखें।
-अगर आपकी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दी है तो उसे यूट्यूब को शिकायत करें और वीडियो को यूट्यूब से हटवा दें।
-किसी भी अजनबी को अपने प्रोफाइल जैसे नंबर, पहचान या पता आदि की पूरी जानकारी न दें।
ठगों के जाल में फंसे तो करें यह काम
अगर आप साइबर ठगों के चक्कर में आ गए हैं तो जल्द से जल्द नजदीक के साइबर क्राइम थाने या पुलिस थाने में जाकर अपनी समस्या बताएं। इसके अलावा साइबर डेस्क व नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर जाकर शिकायत दर्ज करवाए। साथ ही राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या डायल 112 पर भी शिकायत रजिस्टर कराए।