फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो मार्केट के बाद काठमंडी के व्यापारी भी नहीं लेंगे ई-बोली में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की ऑटो मार्केट और काठमंडी के ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्टिंग का मामला दो माह पहले जहां से चला था, वहीं आकर अटक गया है। हिसार रोड के ऑटो व्यापारियों के बाद रविवार को काठमंडी के व्यापारियों ने भी हुडा की ई-बोली प्रक्रिया में भाग लेने से इनकार कर दिया है। जबकि हुडा प्रशासक कहते हैं कि मुख्यालय को व्यापारियों की मांग भेज दी है। वहां से जो आदेश आएंगे, उनके आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

हुडा के सेक्टर 18 व 18 ए में बसने वाली ट्रांसपोर्ट नगर के आवंटन का मामला खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। इस मार्केट में ऑटो पार्ट के कारोबार से जुड़े 400 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें से 200 से अधिक छोटे दुकानदारों के आवेदन पर हुडा ने आपत्ति लगा दी है। हुडा की ओर से एक तीसरा शपथ पत्र मांगा गया है। ट्रक ऑटो यूनियन हिसार रोड के प्रधान संजय दलाल ने साथियों के साथ बैठक कर हुडा की प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया था। शनिवार शाम को हुडा ने काठमंडी के 405 आवेदन में 171 आवेदनों को निरस्त कर दिया। इसे लेकर कारोबारियों ने रविवार शाम फिर काठमंडी में बैठक की। अब प्लाट आवंटन प्रक्रिया का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। कारोबारियों का कहना है सोमवार को हुडा की जो टीम मार्केट में आएगी उसका भी व्यापारी बहिष्कार करेंगे। साथ ही सभी कारोबारी सोमवार छह बजे एकत्रित होकर अगली रणनीति तय करेंगे।
------
दो यूनियन की संयुक्त मीटिंग में लिया गया फैसला
रविवार को रोहतक मार्बल टाइल्स ट्रेडर्स एसोसिएशन (रजि) और काठमंडी पंचायत की संयुक्त रूप से मीटिंग हुई। दोनों एसोसिएशन ने मीटिंग में निर्णय लिया कि भौतिक सत्यापन, बोली की राशि 2 प्रतिशत जमा करना, ई नीलामी प्रशिक्षण ,ई नीलामी मे भाग नहीं लेंगे। इसके साथ ही सोमवार को होने वाली बैठक कुबेर मार्बल, झज्जर रोड, पर होगी। जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

----
हुडा की टीम पहुंची हिसार रोड, यूनियन ने किया सहयोग से इनकार
उधर, हुडा कमेटी रविवार को हिसार रोड ऑटो की दुकान का सर्वे करने के लिए गई थी। कमेटी की ओर से ट्रक आटो यूनियन प्रधान संजय दलाल को मौके पर बुलाया गया। जिस पर उन्होंने टीम के पास जाने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि उन्हें हुडा की प्रक्रिया में शामिल नहीं होना है।
-------
ट्रांसपोर्ट नगर में आवेदन करने वालों को हुडा एक्ट के हिसाब से प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। उनकी जो मांग है उसे मुख्यालय भेजा जाएगा। मुख्यालय से मिलने वाली अनुमति के बाद ही आवंटन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-वी एस हुड्डा प्रशासक, हुडा रोहतक
-------
....
कौन क्या बोला
ट्रांसपोर्ट नगर के आवेदन को निरस्त करने से हुडा की मंशा साफ नहीं है। जब एसोसिएशन बार-बार अपना पक्ष हुडा के पास रख चुका है। उसके बाद उनके रवैये को देखते हुए आवंटन प्रक्रिया का बहिष्कार किया गया है।
राजू भूटानी प्रधान, मार्बल टाइल्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन, रोहतक
....
दुकानदारों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। यदि एसोसिएशन ने अपनी मुहर लगा कर दे दी है। तो दुकानदार को नहीं परेशान किया जाना चाहिए।
नवीन कुमार खरबंदा सचिव , मार्बल टाइल्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन
....
हुडा विभाग कारोबारियों को विस्थापित करने को लेकर गंभीर नहीं है। काठमंडी के लोग इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं। जिनके विस्थापन के लिए मार्केट बनी उन्हीं का ध्यान नहीं है। जिसके कारण आवंटन प्रक्रिया का बहिष्कार किया गया है।
उम्मेद सिंह प्रधान, काठ मंडी पंचायत रोहतक।
....
कारोबारी इतने साल से हुडा का चक्कर लगा रहे हैं। उनकी ओर से बताये गए नियमों का पालन कर रहे है। उसके बाद भी कानून के नाम पर परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते सभी कारोबारियों ने बहिष्कार का निर्णय लिया है।
पिंकी यादव कोषाध्यक्ष, काठ मंडी पंचायत
...
एक तो हुडा प्रक्रिया को जटिल बना रहा है, दूसरा अभी तक प्लाटों के रेट कम नहीं किए गए। अगर वे ई बोली में जाएंगे तो पाबंद हो जाएंगे। जब तक रेट कम नहीं होंगे, तब तक प्लाट आवंटन की प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन

संजय दलाल, प्रधान हिसार रोड आटो मार्केट यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें