फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शास्त्रीय नृत्य, कथक व भरतनाट्यम पर आधारित कार्यशाला के लिए होंगे ऑडिशन

Wed, 07 Feb 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के कला एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा शास्त्रीय नृत्य, कथक और भरतनाट्यम पर आधारित 12 दिवसीय कार्यशाला एवं एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए नपूर 2023-24 के तहत ऑडिशन लिए जाएंगे। इसमें केवल हरियाणा मूल के 15 से 35 वर्ष के युवा उभरते कलाकार भाग ले सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा, कलाकार अपना आवेदन विभाग की ई-मेल artandculturalaffairshrygmail.com पर निर्धारित अवधि तक भिजवा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि इस ऑडिशन में भाग लेने के लिए आवेदकों को कोई यात्रा व दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। ऑडिशन में चयनित कलाकार ही अंतिम कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। इच्छुक आवेदक अपने आवेदन में नाम, विधा, आयु, जन्म तिथि, जिला, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल सहित भेजें। आवेदन के लिए मूल दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक का प्रथम पृष्ठ, कैंसल्ड चेक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और इनकी प्रतियां साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए संदीप (62395-73353) एवं नरेंद्र (97289-70819) से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें