फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को माइंडफुलनेस की तकनीकों से परिचित कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के मनोविज्ञान विभाग व हैप्पीट्यूड प्रयोगशाला ने शुक्रवार को माइंडफुलनेस फॉर ऑथेंटिक हैप्पीनेस विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। सीडीओई भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यशाला में आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी की डॉ. अपर्णा बत्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. अपर्णा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, आत्म जागरूकता और सच्चे आनंद की प्राप्ति के लिए माइंडफुलनेस की तकनीकों से परिचित कराया। उन्होंने वास्तविक खुशी विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यह खुशी क्षणभंगुर सुखों से अलग है। यह हमारे आंतरिक मूल्यों के अनुरूप जीवन जीने, स्वयं के प्रति जागरूक रहने और आंतरिक शांति विकसित करने से उत्पन्न होती है।
कार्यशाला का कॉन्सेप्ट नोट मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष और कार्यशाला की संयोजक प्रो. अंजलि मलिक ने प्रस्तुत किया। कार्यशाला की समन्वयक प्रो. दीप्ति हुड्डा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन विभाग की शोधार्थी प्रतिज्ञा ने किया। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी और अन्य कर्मी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें