रोहतक। महाराजा अग्रसेन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शिव संगम क्रिकेट अकादमी ने एमडीसीए रोहतक को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमडीसीए की टीम 31.4 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। अमन ने 22 और कप्तान वीके ने 18 रन बनाए। शिव संगम की ओर से दुर्गेश और भाविक नेहरा ने 3-3 विकेट झटके, जबकि हृदयेश कुमार को 2 विकेट मिले। जवाब में शिव संगम क्रिकेट अकादमी ने 29 ओवर में 5 विकेट खोकर 119 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।