फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak Crime: लाइब्रेरी में पढ़ने जा रही छात्राओं से छेड़छाड़-अपहरण का प्रयास, लोगों को देख धमकी देकर भागे

Tue, 03 Dec 2024 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कलानाैर

सार

छात्राओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि युवक काफी दिनों से उन्हें परेशान कर रहे हैं। निगाना स्कूल में साथ पढ़ई करने के दौरान भी ये छेड़छाड़ कर चुके हैं। इस मामले में पंचायत तौर पर माफीनामा हुआ था।
विज्ञापन
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलानौर थाना क्षेत्र में लड़की को छेड़ने व अपहरण की कोशिश करने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह कलानौर गुढ़ान रोड पर दो मनचले युवकों ने लाइब्रेरी में पढ़ने जा रही छात्राओं से अभद्रता की। मनचलों ने छात्राओं के साथ गाली-गलौज भी की।
विज्ञापन


विरोध करने पर युवकों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। यह देख कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ को देख युवक छात्राओं को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। 

छात्राओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि युवक काफी दिनों से उन्हें परेशान कर रहे हैं। निगाना स्कूल में साथ पढ़ई करने के दौरान भी ये छेड़छाड़ कर चुके हैं। इस मामले में पंचायत तौर पर माफीनामा हुआ था। इसके बाद भी ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आए हैं। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 8 बजे आरोपी ने पाकस्मा निवासी अपने दोस्त के साथ गुढ़ान रोड पर पीछा किया व अपहरण का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें