फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सिपाही को जिंदा जलाने का प्रयास, बाइक से पेट्रोल निकाल छिड़का और लगा दी आग

Fri, 11 Sep 2020 09:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रोहतक के गांव सांघी में गुरुग्राम में तैनात सिपाही के कपड़ों में आग लगाकर एक युवक ने उसे जान से मारने की कोशिश की। सिपाही का आरोप है कि कई दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश को लेकर आरोपी ने उस पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाई है। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सांघी के बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में सिपाही पद पर तैनात है। बुधवार को अपने घर पर अकेला था। इसी वक्त उनका पड़ोसी कृष्ण उनके घर पर गया। पिछले कई दिन से कृष्ण की बाइक उनके घर पर खड़ी थी।

 

कृष्ण ने अपनी बाइक से एक बोतल में पेट्रोल निकाला। आरोप है कि कृष्ण ने कई दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश को लेकर बिजेंद्र पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। उसने अपने कपड़े निकाल दिए और शोर मचाने पर उसके परिवार के सदस्य मौके पर आ गए। उन्होंने आग पर काबू पाया। उसे पीजीआई में भर्ती करवाया। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू करदी हे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें