रोहतक। शहर की सैनिक कॉलोनी में सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर गाली देने का विरोध करने पर दो युवकों ने एक नाबालिग सहित दो को चाकू मार घायल कर दिया। घायल बिहार निवासी गुड्डू (22) व दीपक (17) को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सिटी थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
बिहार के बेगूसराय निवासी दीपक ने बताया कि वह परिवार सहित सैनिक कॉलोनी में रहते हैं। भागलपुर निवासी गुड्डू नजदीक नट बोल्ट कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी में काम करने वाले शिवम ने एक तीसरे युवक को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके गालियां दी थी। इस बात को लेकर आपस में बातचीत की रहे थे। आरोप है कि तभी सुजीत नाम के युवक ने चाकू निकाल लिया। गुड्डू ने कहा कि क्या चाकू मारेगा। यह कहते कि सुजीत ने गुड्डू के पेट में चाकू मार दिया। वह बीच-बचाव करने लगा तो उसके पैर पर भी चाकू मारा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार का कहना है कि आरोपी सुजीत व शिवम के खिलाफ एफआईआर के दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
रास्ता रोककर मारा चाकू, धमकी देकर भागा
रोहतक। विशाल नगर निवासी आशीष ने दर्ज एफआईआर में बताया कि वह रविवार को वह शीला बाईपास रोड से गुजर रहे थे। तभी गढ़ी माजरा निवासी रिंकेश खत्री आया और रास्ता रोककर रंजिश के कारण चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह वह बचकर भागे। इसी दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मामले में सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। ब्यूरो