फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिहाड़ी के 1400 रुपये मांगने पर रॉड से हमला, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ढाठरथ में दिहाड़ी के 1400 रुपये मांगने पर एक व्यक्ति ने मजदूर और उसके चाचा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चाचा शशि के बाएं हाथ की कलाई पर चोट लगी। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी काला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ढाठरथ निवासी 52 वर्षीय शशि ने एफआईआर में बताया कि उनका भतीजा राहुल दिहाड़ी मजदूरी करता है। करीब छह माह पहले राहुल ने गांव के काला के पास मजदूरी की थी, जिसके 1400 रुपये बकाया थे।
विज्ञापन

कई बार मांगने के बावजूद काला पैसे नहीं दे रहा था। 20 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे शशि और राहुल ढाठरथ बाजार से घर का सामान खरीदकर लौट रहे थे। वहां दुकान के पास उन्हें काला मिल गया। राहुल ने उससे अपनी दिहाड़ी के पैसे मांगे तो शशि ने भी बकाया राशि देने के लिए कहा। आरोप है कि काला हिसाब करने की बात कहकर वहां से चला गया और कुछ देर बाद लोहे की रॉड लेकर वापस आया।
आरोप है कि काला ने पहले राहुल पर रॉड से वार किया, लेकिन उसने खुद को बचा लिया। इसके बाद आरोपी ने शशि को धमकाते हुए उनके बाएं हाथ की कलाई पर रॉड से वार किया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने दोबारा वार कर दिया। साथ ही, दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी काला के खिलाफ हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें