कुल्हाड़ी से हमले में घायल व्यक्ति । संवाद
- फोटो : kalanaur
घर के बाहर घूम रहे 32 वर्षीय मजदूर पर कुछ युवकों ने कुल्हाड़ी, उस्तरे से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को मिली जानकारी में कलानौर वार्ड 4 निवासी 32 वर्षीय संजय ने बताया कि वह रात लगभग साढ़े 10 बजे अपने घर के पास बने चौक पर घूम रहा था। उसी दौरान संजय पुत्र विजेन्द्र, अजय ढाका व अमित उर्फ भोलू निवासी कलानौर वहां आ पहुंचे और उन्होंने उसका रास्ता रोककर कर उसे घेर लिया। तीनों ने मिल कर उसे चोट मारी। जब वह चिल्लाने लगा तो उसका भाई मनीष बीचबचाव करने आया तो उन्होंने उसके भाई मनीष के पेट व पैर पर चोटें मारी। झगड़े का शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने बीचबचाव किया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। संजय ने बताया कि हमले की वजह पुरानी रंजिश थी। कुछ माह पहले इन्हें लोगों द्वारा उसके भाई मनीष को चोटें मारी थी। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान पर उक्त तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।