फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमटी में दूसरा बड़ा हादसा, सवा तीन माह में गई चार श्रमिकों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी में सवा तीन माह के अंदर सोमवार को दूसरा बड़ा हादसा हुआ। अप्रैल में जहां एक प्लांट में आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई थी, वहीं अब ऑटो कंपनी में टैंक फटने से दो श्रमिकों ने जवान गंवा दी। श्रमिक संगठन सीटू ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी फैक्टरियों में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

सीटू के जिला सचिव विनोद ने बताया कि सोमवार सुबह हादसे की सूचना पाकर संगठन के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और आक्रोशित श्रमिकों से मुलाकात की। आरोप लगाया कि जब तीनों श्रमिक सॉल्ट टैंक फटने से झुलस गए तो उनके प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नहीं थी। साथ ही लोडेड वाहन में श्रमिकों को पीजीआई ले जाया गया। कोई एंबुलेंस या दूसरी गाड़ी तक उपलब्ध नहीं थी। सीटू जिला सचिव कामरेड विनोद और भवन निर्माण कामगार यूनियन के नेता बिजेंद्र बलियाना ने कहा कि वहां कार्यरत श्रमिकों ने बताया कि वह लंबे समय से कंपनी के आला अधिकारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की लगातार मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। मजदूर नेताओं ने कहा कि इस फैक्टरी के अंदर मजदूरों से 12-12 घंटे का काम लिया जाता है और फैक्टरी के अंदर न तो कैंटीन और न ही शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। इतना ही नहीं, जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग के अधिकारी भी फैक्टरी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सीटू श्रमिकों को इंसाफ दिलवाने, उद्योगों में श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करवाने के लिए आरपार का आंदोलन करेगी। मजदूर नेताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही हादसे में मारे गए दोनों श्रमिकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने की मांग की। वहीं हादसे में गंभीर रूप से झुलस चुके श्रमिक के इलाज का पुख्ता प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच की जाए कि फैक्टरी में श्रमिकों को ईएसआई-पीएफ समय पर दिया जा रहा है या नहीं।
आज होगा शवों का पोस्टमार्टम
उधर, हादसे की सूचना पाकर देर रात तक परिजन यूपी से रोहतक नहीं पहुंच सके थे। उनके मंगलवार सुबह तक आने की संभावना है। पुलिस ने फिलहाल घायल श्रमिक सचिदानंद के बयान पर कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही मंगलवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें