फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एथलीट गुलशन शर्मा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Sat, 19 Jul 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से बात करते रोहतक के रहने वाले एथलीट गुलशन शर्मा। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक के रहने वाले एथलीट गुलशन शर्मा को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें 15 मई से 25 मई 2025 तक ताइवान के ताइपे में आयोजित वर्ल्ड मास्टर गेम्स 2025 में दो रजत जीतने के उपलक्ष्य में दिया गया। गुलशन शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इस से पहले भी गुलशन शर्मा ने 2018 में पिनांग मलेशिया में आयोजित एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स में जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीता था। गुलशन शर्मा ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर 105 मेडल जीतकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। युवाओं को समय-समय पर खेल टिप्स देकर उन्हें खेल का महत्व बताते हैं और नशे से दूर रहने की नसीहत भी देते हैं। गुलशन शर्मा ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें