फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के लिए कम से कम 75 हजार रुपये प्रतिमाह देना होगा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल की कमेटी ने वीरवार को महाराजा अग्रसेन पार्किंग और रेस्टोरेंट की शर्तें तय कर दीं हैं। नगर निगम की ओर से भिवानी स्टैंड पर बनाई गई पार्किंग के सबसे ऊपरी तल पर बनने वाले रेस्टोरेंट का किराया कम से कम 75 हजार रुपये प्रतिमाह होगा। वहीं, पार्किंग के लिए हर मंजिल का रिजर्व प्राइस 50 हजार रुपये प्रतिमाह तय किया गया है। पार्किंग में दोपहिया वाहनों के चार घंटे के पांच और आठ घंटे के दस रुपये लिए जाएंगे, जबकि कार के चार घंटे के दस और आठ घंटे के बीस रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि रेस्टोरेंट के लिए 7.5 लाख रुपये सिक्योरिटी मनी ली जाएगी। इसका ठेका तीन साल के लिए किसी भी महिला को दिया जाएगा, जबकि पार्किंग का ठेका एक साल का होगा। पार्किंग का ठेका सेना में कम से कम पांच साल तक काम कर चुकी महिला को दिया जाएगा। सात दिनों के अंदर इसका टेंडर लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्किंग ही ट्रैफिक समस्या का हल है, लोगों को पार्किंग में वाहन खड़े करने की आदत डालनी होगी। जल्द ही अशोका चौक, सोनीपत रोड, मेडिकल मोड़ और शहीद भगत सिंह पार्किंग के लिए भी टेंडर लगाए जाएंगे।
नगर निगम सदन की आठ अप्रैल को हुई बैठक में यह मुद्दा उठा था। इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल की अगुवाई में कमेटी गठित कर दी गई थी। इसमें पार्षदों डिंपल जैन और मुक्ता नागपाल शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें