फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बंसतपुर में लेनदेन को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड स्थित बसंतपुर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की डंडों से पिटाई कर दी। इस संबंध में सदर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बसंतपुर निवासी दलबीर ने बताया कि उसके भाई सुभाष का गांव के युवक कुलदीप के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। वीरवार को इस मामले के निपटारे के लिए दोनों पक्ष सरपंच के घर एकत्र हुए।

इस दौरान गांव के अजय, राजू, नान्हा, अमरीक, संदीप व अन्य लोग भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने सुभाष के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके भाई सतबीर के साथ भी डंडों से मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें