फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीड़ित परिवार से अशोक तंवर और कर्ण चौटाला मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया या सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी गई, यह एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा। इससे पहले सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता अशोक कंवर औरइनेलो नेता कर्ण चौटाला पीड़ित परिवार से मिले और पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

तंवर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं रोहतक में नाबालिग से हुई वारदात के आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। तंवर ने कहा कि रोहतक की पुलिस गैंगरेप की घटना को साधारण घटना साबित करने में जुटी हुई है। जबकि पुलिस को चाहिए कि निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों को सजा दिलवाए। लगता है कि पुलिस प्रभावशाली नेताओं के दबाव में है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने से पहले ही पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म से इन्कार करना शर्मनाक है। तंवर ने पीड़िता के परिवार से मिलकर उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक इस बेटी को न्याय नहीं मिलता वे चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर बिमल मिनोचा, अनिल भारद्वाज, अनिल पंघाल, अनिल मेहरा, श्याम सिलाना, मंजीत, आजाद सिंह, श्रीभगवान भी मौजूद रहे।

होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए : चौटाला
इनेलो नेता कर्ण चौटाला भी पीड़िता और उसके परिवार से मिले। मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों के सामने कहा कि होटल मालिक को बचाने के लिए एक कर्मचारी को फंसा दिया गया। होटल मालिक को नाबालिग लड़की होने पर कमरा नहीं देना चाहिए था। साथ ही तत्काल पुलिस को मामले की सूचना देते। दूसरा, यह बात भी सामने आ रही है कि वारदात में पहले सफेद रंग की कार बताई गई, अब काले रंग की कार बताई जा रही है। सीट कवर भी बदले गए हैं। इससे साफ है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। मामले को प्रदेश में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन


आरोपियों पुलिस ने किया अदालत में पेश, भेजे न्यायिक हिरासत में
उधर, पुलिस मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। केस में तीन आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था, जबकि कार चालक को पुलिस ने रविवार शाम को काबू किया गया था।

एसपी ने जारी किए आदेश, नाबालिग लड़के या लड़की को होटल में कमरा न दें
वहीं, एसपी हिमांशु गर्ग ने आदेश जारी कर हिदायत दी कि होटल संचालक किसी भी नाबालिग लड़के या लड़की को कमरा न दें। सभी होटल और धर्मशाला में आने वाले व्यक्ति से आईडी ली जाए, खासकर आधार कार्ड लेना अनिवार्य है। साथ ही रजिस्टर के अंदर एंट्री की जाए। ऐसा न करने पर पुलिस होटल व धर्मशाला संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें