फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एप से विदेशी नंबर निकालकर मांगी थी दो करोड़ की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जनता कॉलोनी के युवक से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए ऑनलाइन एप से विदेशी नंबर निकाला था। पुलिस रिमांड के दौरान जसिया निवासी नवीन उर्फ डॉक्टर व दूसरे आरोपी उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी आशीष ने यह खुलासा किया। अब पुलिस गाजियाबाद की डासना जेल में बंद कुख्यात मनीष भंडारी को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी, जिसे एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम प्रभारी अनेश कुमार ने बताया कि 27 जुलाई को जनता कालोनी निवासी मयंक ने शिकायत दी थी कि उसके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई है। कॉल करने वाले ने अपना नाम नंदू बताया। बोला, दो करोड़ रुपये चाहिए, नहीं तो 25 घंटे के अंदर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया। साथ ही एसपी ने केस की जांच सीआईए प्रथम को सौंपी। सीआईए ने मुख्य आरोपी नवीन उर्फ डाक्टर निवासी गांव जसिया व आशीष निवासी सीतापुर, यूपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष अन्य आरोपियों को मोबाइल व सिम दिलवाने में शामिल रहा है। केस में पुलिस पहले तीन आरोपियों को काबू कर चुकी है। पुलिस जांच में पता चला है कि नवीन उर्फ डाॅक्टर का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, अपहरण व अवैध हथियार रखने सहित 13 केस दर्ज हैं।


कुख्यात मनीष भंडारी भी वांछित है, जो नोएडा में पुलिस एनकाउंटर के बाद घायल हो गया था। फिलहाल यूपी की डासना जेल में बंद है। उसे जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई अनेश कुमार, प्रभारी थाना सीआईए प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें