फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बॉक्सिंग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा रोहतक का आशीष

Fri, 27 Jun 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कोच नवीन के साथ आशीष। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आशीष ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह आशीष का राष्ट्रीय स्तर पर पहला पदक है। स्पर्धा बुधवार 25 जून को हुई थी। स्पर्धा के परिणाम से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

आशीष ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में ही बॉक्सिंग खेलना शुरू किया और परिवार के कहने पर इस खेल को चुना। परिवार का सपना है कि ओलंपिक में पदक जीतकर गांव व जिले का नाम रोशन करूं।
उन्होंने बताया कि पिता धर्मवीर सीट कवर का काम करते हैं, मां नीलम गृहिणी हैं, चार भाई-बहनों में से 3 बॉक्सिंग खेलते हैं और एक भाई पढ़ाई कर रहा है। 2018 में तीनों भाई-बहनों ने एक-दो साल किक बॉक्सिंग खेली थी, लेकिन बीच में छोड़ दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2022 में परिवार वालों ने उन्हें छोटूराम स्टेडियम में कोच नवीन के पास भेज दिया था। तब से वह अभ्यास कर रहे हैं। यह वर्ष काफी अच्छा बीता है। जून में आयोजित स्टेट और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर यह पहला पदक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें