रोहतक। जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह ने चार नायब तहसीलदारों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। महम तहसील के गांव निंदाना में चकबंदी के बाद कब्जा कार्रवाई के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिलाधीश ने 26 से 28 जून तक सांपला के नायब तहसीलदार जितेंद्र, 29 जून से एक जुलाई तक रोहतक के नायब तहसीलदार दीपक, 2 से 4 जुलाई तक महम के नायब तहसीलदार राहुल बूरा और 5 से 8 जुलाई तक लाखनमाजरा के नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ब्यूरो