फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मौसम बदलते ही बच्चे बुजुर्गों की बिगड़ने लगी सेहत, मरीजों की लगी लाइन

Tue, 02 Sep 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 22नांगल चौधरी अस्पताल में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। पिछले दिनों से लगातार मौसम में आ रहे बदलाव के कारण अनेक लोग बीमार हो रहे हैं। जिससे तेजी से फैल रहा वायरल लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। जिसका असर छोटे बच्चों व उम्रदराज लोगों पर अधिक दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में सबसे ज्यादा खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल से पीड़ित लोग ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में करीब 300 से अधिक ओपीडी रोजाना दर्ज की जा रही है। वहीं 100 के लगभग सीबीसी जांच सीएचसी में की जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि ऐसे मौसम में नमी व उमस बढ़ने से संक्रामक व वायरल से होने वाली बीमारियां अधिक तेजी से फैलती है। मौसम परिवर्तन का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।
लगातार हो रही बारिश व बदलते मौसम की मार से वायरल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार पिछले एक सप्ताह में ही वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
एसएमओ डाॅ. अशोक यादव ने ऐसे मौसम में बचाव की सलाह देते हुए कहा कि बच्चों को धूल-मिट्टी से बचाएं, घर में स्वच्छता बनाए रखें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें