फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और राधाष्टमी की रही धूम

Tue, 02 Sep 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मास्टर कॉलोनी के किशोरी कुंज में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और राधाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। कथाव्यास आचार्य योगेश महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्य रात्रि के समय कंस के कारागार में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। देवी राधा के जन्मोत्सव को राधाष्टमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि राधारानी तो कृष्ण की शक्ति स्वरूपा और प्रिया हैं और उनकी पूजा के बिना कृष्ण की पूजा भी अधूरी समझी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें