फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अरुणाचल प्रदेश की टीम 35 रन पर ढेर, उत्तराखंड ने 35 गेंदों में जीता मैच

Fri, 14 Mar 2025 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का मैच वीरवार को लाहली के चौधरी बंसीलाल स्टेडियम में खेला गया। उत्तराखंड की टीम ने एकतरफा मैच में 35 गेंदों में ही 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 13 रन के स्कोर पर अरुणाचल प्रदेश के पांच विकेट गिर गए । विकेटों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा और पूरी टीम 24.4 ओवर में 35 रन पर ढेर हो गई। डी पोपी ने 11 व नबम पारा ने 14 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से वेदिका, साफिना, निशा व नीलम ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

इसके जवाब में उत्तराखंड की टीम ने 5.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। मुस्कान ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें