रोहतक। सूचना, जनसंपर्क, भाषा व संस्कृति विभाग की ओर से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक परियोजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत विभागीय व सूचीबद्ध भजन पार्टियां व नाटक मंडलियां गांव-गांव जाकर लोक गीतों के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों के बारे में जागरूक कर रही हैं। यह कहना है उपायुक्त अजय कुमार का। वे शनिवार को नुक्कड़ सभाओं की जानकारी दे रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि विभाग की भजन मंडली व नाटक पार्टी के लोक कलाकारों की ओर से गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर चौपालों, सामुदायिक केंद्रों व स्कूलों में नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का प्रचार किया जा रहा है। सामाजिक बुराइयों की रोकथाम को लेकर भी आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोक कलाकार विशेष प्रचार के दौरान परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड मौके पर बनाने के लिए आयोजित समाधान शिविरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।