झज्जर। जिले की मंडियों में धान और बाजरे की खरीद जारी है। अभी तक 348760 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी हैए जबकि 322910 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। 266150 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया।
जिले में 1020 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है लेकिन अभी तक इसकी खरीद नहीं की गई है। जिले की मंडियों में किसान लगातार धान और बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं। गुरुवार तक झज्जर अनाज मंडी में 135245 क्विंटल बाजरें की आवक हो चुकी है, वहीं 124610 बाजरें की खरीद हो चुकी है और बुधवार तक 118000 क्विंटल बाजरें का उठान किया गया। झज्जर मंडी में अभी तक लगभग 9000 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है और लगभग सात हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। वीरवार को 1509, 1692 हाथ से निकाला गया धान 3250 रुपय और मशीन से निकाला गया धान 2900 रुपय, 1718 धान 3750 रुपय और 1121 धान 4150 रुपय प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया।
वर्जन
झज्जर अनाज मंड़ी में 135245 क्विंटल बाजरें की आवक हो चुकी है। 124610 बाजरे की खरीद हो चुकी है और बुधवार तक 118000 क्विंटल बाजरें का उठान किया गया। किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर