फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए आवेदन 10 फरवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय की ओर से प्रदेश के चार जिलों रोहतक, झज्जर, सोनीपत व पानीपत के युवाओं के लिए 10 फरवरी से 20 फरवरी तक सेना भर्ती रैली का आयोजन राजीव गांधी खेल स्टेडियम में किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने इस संबंध में बताया कि सेना में भर्ती होने के इच्छुक नौजवानों के लिए सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर, सोल्जर ट्रेड्स मैन पदों के लिए आनलाईन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


आनलाईन आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से एडमिट कार्ड उम्मीदवारों की ई-मेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी भारतीय सेना की वेबसाइट पर विस्तृत रूप से दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीद्वारों को आगाह किया जाता है कि सेना में भर्ती निशुल्क की जाती है इसलिए वे किसी भी दलालों एवं धोखेबाजों के बहकावे में न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें