फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में होने वाली सेना भर्ती में 30 हजार अभ्यर्थी दिखाएंगे दमखम

Tue, 03 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
झज्जर में होगी रोहतक और सोनीपत समेत चार जिलों की भर्ती - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पानीपत के बाद 15 मई से झज्जर में होने वाली सेना भर्ती के लिए लगभग 30 हजार अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे। सेना मुख्यालय की तरफ से कुछ माह पहले पानीपत में पहली बार ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया हुई थी। इस भर्ती के लिए लगभग 28 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। पानीपत के बाद दूसरी भर्ती 15 से 23 मई तक चलेगी।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, 1 मई तक भर्ती के लिए करीब 30 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले दिन सांपला, महम, 16 मई को रोहतक, कलानौर, 17 मई को झज्जर, बेरी, 18 मई को बहादुरगढ़ और मातनहेल तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसके बाद 19 मई को पानीपत, 20 मई को समालखा, ईसराना, 21 मई को गोहाना, खरखौदा और 22 मई को गन्नौर और सोनीपत तहसील की भर्ती की जाएगी। सेना की तरफ से 23 मई का दिन रिजर्व रखा गया है। सेना अधिकारियों के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने के बाद भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की एक साथ भीड़ नहीं होगी और शांतिपूर्वक तरीके से भर्ती करा दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें