फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 90 बड़े शहरों में सबसे ज्यादा स्वच्छ हवा रोहतक और एलोर में

विज्ञापन
विज्ञापन
विनय त्रिवेदी
विज्ञापन

रोहतक। मानसून की बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है। वहीं इससे हवा में मौजूद धूल के कण भी नष्ट हो गए हैं। देश के 90 शहरों में एलोर और उसके बाद दूसरे नंबर पर रोहतक में हवा सबसे ज्यादा स्वच्छ है। बुधवार रात आठ बजे सेंट्रल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक रोहतक में वायु गुणवत्ता सूचकांक 33 दर्ज किया गया। वहीं कोच्चि के एलोर की एक्यूआई 27 दर्ज की गई।
एक सप्ताह पहले सेंट्रल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने हरियाणा के कई जिलों में एक्यूआई के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से रेड एलर्ट घोषित किया था। सिरसा में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण था। यहां की एक्यूआई 400 के पार दर्ज की गई थी। बुधवार को यहां की एक्यूआई 64 रही। इसके अलावा हरियाणा के फरीदाबाद और कुरुक्षेत्र में भी हवा स्वच्छ है। यहां का एक्यूआई भी 50 से कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नारनौल में सबसे ज्यादा प्रदूषण
हरियाणा के 22 जिलों में नारनौल में अभी भी हवा में प्रदूषण बरकरार है। बुधवार को यहां का 101 एक्यूआई रहा। इसके अलावा अन्य शहरों का एक्यूआई 100 से कम दर्ज किया गया।
रोहतक में चार दिन पहले 270 था एक्यूआई
रोहतक में भी चार दिन पहले 13 जुलाई तक वायु में धूल के कण मौजूद होने से आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा था। इस दिन एक्यूआई 270 पार था। वहीं तीन से बारिश होने से वायु प्रदूषण निमभन स्तर पर पहुंच गया था। देश के 90 शहरों में दूसरे नंबर पर स्वच्छ हवा यहीं की है। यहां का एक्यूआई 33 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चार दिनों में 50 एमएम से ज्यादा बारिश
रोहतक में पिछले चार दिनों में 50 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है। मंगलवार रात आठ बजे बुधवार रात आठ बजे तक 45.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे भी लोगों को काफी राहत मिली है।
प्रदेश के इन 16 जिलों में एक्यूआई
रोहतक 33
फरीदाबाद 44
कुरुक्षेत्र 48
फतेहाबाद 57
करनाल 58
गुरुग्राम 60
कैथल 63
सिरसा 64
अंबाला 68
हिसार 73
भिवानी 75
पलवल 76
जींद 80
सोनीपत 87
यमुनानगर 94
नारनौल 101
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें