फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक्यूआई<bha>@</bha>342...भवन निर्माण व तोड़-फोड़ गतिविधियाें पर रोक

विज्ञापन
60...रोहतक ​स्थित झज्जर रोड फ्लाईओवर से स्मॉग के दौरान गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले की हवा लगातार बिगड़ती जा रही है। शहर का मंगलवार को एक्यूआई 342 रहा जबकि दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 425 तक पहुंच रहा है। यह आंकड़ा 401-450 के बीच होने से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) चरण-तीन लागू कर दिया गया है। जिले में अब भवन निर्माण एवं तोड़-फोड़ गतिविधियाें पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

सीएक्यूएम ने एनसीआर और डीपीसीसी के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों (पीसीबी) को ग्रैप के तहत उपायों को लागू करने की हिदायत दी है। इसके लिए जिम्मेदार विभिन्न एजेंसियों को भी इस अवधि के दौरान ग्रैप के चरण एक और दो के तहत की गई कार्रवाइयों के अलावा, मौजूदा ग्रैप के चरण तीन के तहत लागू की गई पाबंदियों को भी सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके बावजूद ग्रैप नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक कंसाला-मोरखेड़ी मार्ग पर चल रहा सड़क सामग्री प्लांट अभी तक बंद नहीं हो सका है। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर भी कूड़ा जलाने के मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन


एक व दो समेत ग्रैप तीन के ये रहेंगे प्रतिबंध
- भवन निर्माण एवं तोड़-फोड़ गतिविधियाें पर प्रतिबंध
- पूरे एनसीआर में स्टोन क्रशर का संचालन बंद
- एनसीआर में सभी खनन और उससे जुड़ी गतिविधियां बंद
- कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में स्कूलों में कक्षाएं
नोट : प्रतिबंध वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अनुसार
-
वर्जन
वायुमंडल में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इसके चलते ग्रैप तीन लागू किया गया है। प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की नियमावली का पालना करना होगा। विभाग नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें