फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिग्नल से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में सेक्टर 14 के गोल चक्कर, शीला बाईपास व आईएमएमए चौक पर भी ट्रैफिक लाइट लगाई जाएंगी। क्योंकि तीनों चौकों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। आईएमएमए चौक पर तो जानलेवा हादसे हो चुके हैं। निगम आयुक्त ने पुलिस अधीक्षक से बात करके शहर में उन दो अन्य स्थानों का भी ब्योरा मांगा है, जहां ट्रैफिक लाइट की आवश्यकता है।
विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए नगर निगम की तरफ से 11 जगह ट्रैफिक लाइट लगाई गई हैं। इसमें सोनीपत स्टैंड, अशोका चौक, पावर हाउस चौक, सुखपुरा चौक, शीला बाईपास चौक, जींद बाईपास चौक, हिसार चौक व झज्जर चुंगी व अन्य चौक शामिल हैं। एक साल पहले ये लाइट अक्सर बंद रहती थी। सुबह व शाम को ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात तो होते थे, लेकिन सिग्नल बंद पड़े थे। इस कारण जब जवान तैनात नहीं होते तो ट्रैफिक अनियंत्रित होकर चलता था। पहले डीएसपी ट्रैफिक डॉ. रवींद्र व अब एएसपी मेधा भूषण ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया है। सोनीपत स्टैंड व दूसरे चौक व चौराहों पर कभी ट्रैफिक सिग्नल चालू रहते हैं तो कभी नहीं।

शीला बाईपास पर आठ लेन से आता है ट्रैफिक
शहर के शीला बाईपास पर रोहतक शहर, सोनीपत, जाट भवन व बस स्टैंड की तरफ की आठ लेन से ट्रैफिक आता है। आरओबी बनने से पहले चौक पर पहुंचने से पहले वाहन चालक को दूसरी तरफ आ रहा ट्रैफिक दिखा जाता था। अब पुल बनने से आढ़ बन जाती है। ऐसे में पुल के नीचे वाहनों का टकराने का खतरा बना रहता है। इसलिए वहां पर दोबारा ट्रैफिक लाइट लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन


तेज रफ्तार से आते हैं आईएमएमए चौक से वाहन
सुनारिया जेल के अंदर आईएमएए चौक है, जहां दिल्ली-हिसार मार्ग पर तेज गति से वाहन निकलते हैं। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और जेल परिसर में आने व जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क पार करते समय हादसा हो चुका है। ऐसे में लोगों ने लिखित में आयुक्त को पत्र लिखकर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग की थी।

गोल चक्कर के सामने विवि का गेट नंबर दो
सेक्टर 14 के गोल चक्कर के सामने ही एमडीयू का गेट नंबर दो है, जहां छात्रों का आना-जाना लगा रहता है। इसके साथ ही सेक्टर 14, दिल्ली बाईपास व जाट कॉलेज की तरफ से भी वाहन आते हैं। ऐसे में यहां भी निगम निगम ट्रैफिक लाइट लगाना चाहता है।

लिखित में मांग आई थी कि शीला बाईपास, आईएमएमए चौक व सेक्टर 14 के गोल चक्कर में ट्रैफिक लाइट जगाई जाएं। तीन स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के साथ पुलिस अधीक्षक से बात करके अन्य स्थानों की भी सूची मांगी है।
विज्ञापन

- धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें