फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनएमएमएस परीक्षा के लिए जींद में आए 2666 आवेदन, लक्ष्य से 534 कम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले में निर्धारित समयावधि तक 2666 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जबकि लक्ष्य 3200 आवेदन का रखा गया था। ऐसे में आवेदन लक्ष्य से 534 कम रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

इस परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक हर माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। इस प्रकार पात्र विद्यार्थी चार साल में कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे।
यह योजना शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सरकारी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इसके तहत प्रदेश में 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर पर निर्धारित कोटे के अनुसार किया जाएगा। इस परीक्षा के दो भाग होंगे।
विज्ञापन

पहले भाग में मानसिक योग्यता परीक्षण के तहत तर्क, विश्लेषण और संश्लेषण क्षमता जांचने के लिए 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे भाग में बौद्धिक योग्यता परीक्षण होगा। इसमें भी 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें विज्ञान के 35, गणित के 20 और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में बीसी-ए वर्ग के लिए 16 प्रतिशत, बीसी-बी के लिए 11 प्रतिशत, एससी वर्ग के लिए 20 प्रतिशत और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण निर्धारित है।

ये विद्यार्थी परीक्षा में बैठने के पात्र
परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं, जो राज्य के सरकारी या अनुदान प्राप्त विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और जिन्होंने पिछले सत्र में सातवीं कक्षा सरकारी या अनुदान प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण की है। विद्यार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र की छायाप्रति ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करनी होती है। विद्यार्थी का नाम और जन्मतिथि आधार कार्ड के रिकॉर्ड के अनुसार होना चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणी संबंधी जानकारी विद्यालय रिकॉर्ड से मेल खानी चाहिए।

वर्जन
इस परीक्षा के दो भाग होंगे। पहले भाग में मानसिक योग्यता परीक्षण के तहत तर्क, विश्लेषण और संश्लेषण क्षमता जांचने के लिए 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
विज्ञापन

आनंद सहारण, गणित विशेषज्ञ, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें