फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय डाक विभाग के हरियाणा परिमंडल की ओर से यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के तत्वावधान में 55वीं अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की ओर से विद्यालय के छात्रों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

भिवानी मंडल के डाक अधीक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य विषय अपने किसी मित्र को पत्र लिखें कि डिजिटल दुनिया में मानवीय संपर्क क्यों मायने रखता है। इस प्रतियोगिता के लिए छात्र की उम्र 9 से 15 वर्ष व 5 मई 2026 तक आयु 16 वर्ष से कम होनी चाहिए।
प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेजी या संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कोई भी क्षेत्रीय भाषा चुन सकता है। पत्र लेखन के लिए अधिकतम 800 शब्द निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50,000, द्वितीय 25,000 और तृतीय 10,000 रुपये के साथ प्रमाण पत्र दिया जाएगा। हरियाणा सर्कल स्तर पर भी 25,000, 10,000 और 5,000 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
स्कूलों को यह प्रतियोगिता इस प्रकार से आयोजित करनी है कि चयनित प्रविष्टियां 20 मार्च तक भारतीय डाक कार्यालय में पहुंच जाएं। प्रत्येक प्रविष्टि के पहले पृष्ठ पर छात्र का विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, फोटो, पिता का नाम, स्कूल का पता होना चाहिए।
आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र (आधार कार्ड या स्कूल रिकॉर्ड) की प्रति संलग्न करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें