फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक तथा पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एमडीयू के कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक स्तर पर शुरू किए गए 21 पाठ्यक्रमों की 1580 सीटों पर प्रवेश के लिए 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 10 से 16 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 22 जून को घोषित होगा, जबकि पहली ओवरऑल मेरिट सूची 24 जून को जारी की जाएगी। इसके बाद 25 जून को काउंसलिंग आयोजित होगी।
अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। उनकी ऑनलाइन मेरिट सूची 25 जून को प्रदर्शित की जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को 3 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

बाक्स

विषय और सीटें
एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स (यूटीडी) में चार वर्षीय पाठ्यक्रमों के तहत बीसीए में 160 सीटें, बीए अंग्रेजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (पेंटिंग) में 30 सीटें, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 60 सीटें, बीबीए में 120 सीटें, बीबीए हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट में 30 सीटें, बीएससी गणित में 60 सीटें, बीएससी गणित (एसएफएस) में 60 सीटें, बीएससी सांख्यिकी में 60 सीटें, बीए इतिहास में 60 सीटें, बीए अर्थशास्त्र में 60 सीटें, बीए लोक प्रशासन में 60 सीटें, बीपीएचएस में 30 सीटें तथा बीएससी जेनेटिक्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं।
पंचवर्षीय पाठ्यक्रमों में एलएलबी ऑनर्स में 120 सीटें तथा मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें उपलब्ध हैं। एमडीयू-सीपास, गुरुग्राम में चार वर्षीय बीबीए पाठ्यक्रम में 60 सीटें तथा एलएलबी ऑनर्स पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम में 240 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा बीकॉम-बीएड में 50 तथा बीए-बीएड में 50 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें